Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

मछली बनकर करें इस योगासन की प्रैक्टिस, पीरियड्स में मिलेगा आराम

मत्स्यासन से पीरियड्स के दर्द में राहत पाएं

02:45 AM Jun 17, 2025 IST | Neha Singh

मत्स्यासन से पीरियड्स के दर्द में राहत पाएं

मत्स्यासन एक प्रभावी योगासन है जो पीरियड्स के दर्द में राहत देता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों पर मसाज की तरह काम करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। यह कब्ज, कमर दर्द और सांस संबंधी समस्याओं में भी मदद करता है। मानसिक शांति और वजन घटाने के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है।

देश भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसके लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। हर राज्य में लाखों जगहों पर योगा कार्यक्रम चलाए जाएंगे। योगा हमारे जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक है। योगा से कई प्रकार की स्वास्थ्य परेशानियों से निजात पा सकते हैं। महिलाओं के लिए कुछ खास योगा आसन भी हैं, जिन्हें रोजाना करने से उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। महिलाओं के लिए ‘मत्स्यासन’ काफी लाभदायक होता है। मत्स्यासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है- मत्स्य यानी मछली और आसन मतलब बैठने की मुद्रा। इस आसन से पीरियड्स के दर्द से आराम मिलता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार मत्स्यासन बेहद फायदेमंद योगासन है, खासकर उन लोगों के लिए जो कब्ज, कमर दर्द या सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों और पाचन तंत्र में बेहतर सुधार होता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। फेफड़े खुल जाते हैं, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है और सांस संबंधी समस्याएं ज्यादा परेशान नहीं करती हैं। इसके अलावा यह आसन पीठ की ऊपरी मांसपेशियों को भी आराम देता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है।

Advertisement

पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत

यह महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो गर्भाशय संबंधी समस्याओं या मधुमेह से पीड़ित हैं। यह आसन पेट की मांसपेशियों पर मसाज की तरह काम करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी को कम करने में भी मदद करता है। जब पेट की नसें और मांसपेशियां शिथिल होती हैं, तो पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से राहत मिलती है।

वजन भी होगा कम

मत्स्यासन सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक शांति के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह आसन तनाव, चिंता और डर जैसी भावनाओं को कम करने में मदद करता है। यह दिमाग को शांत करने में कारगर है। इसके अलावा, यह पेट की चर्बी कम करने के लिए भी कारगर माना जाता है। अगर आप मोटे हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो मत्स्यासन का अभ्यास जरूर करें।

कैसे करें यह योगासन?

मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को आपस में जोड़ लें। धीरे-धीरे हाथों को शरीर के नीचे ले जाएं, उनकी दिशा जमीन की ओर होनी चाहिए। इसके बाद अपनी कोहनियों को कमर के पास लाते हुए एक-दूसरे के करीब लाएं। अब अपने पैरों को क्रॉस करें और गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर झुकाएं, ताकि सिर का ऊपरी हिस्सा हल्का-सा फर्श को छू जाए। इस स्थिति में शरीर को संतुलित और सहज रखें।

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और चमकती त्वचा के लिए करें त्रिकोणासन, जानें अभ्यास का सही तरीका

Advertisement
Next Article