Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिंदुओं का है भारत और यहां सनातन धर्म रहेगा : प्रज्ञा सिंह ठाकुर

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिपण्णी करने के बाद पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है।

01:34 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिपण्णी करने के बाद पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिपण्णी करने के बाद पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत हिंदुओं का है और यहां सनातन धर्म रहेगा।
Advertisement
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। उनका साम्यवादी इतिहास है… जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा वह मारा गया, किसी और (नुपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा।


इस बयान से पहले उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि “सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व…” उन्होंने कहा कि मुसलमानों को असलियत बताने पर इतनी तकलीफ क्यों होती है? मैं शायद इस बात से बदनाम हूं कि मैं सत्य बोलती हूं, चाहे कुछ भी हो। यह भी एक सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी) शिव मंदिर था, है और रहेगा। उसको फव्वारा कहना हमारे हिंदू मानदंड, हमारे हिंदू देवी-देवता, सनातन के मूल पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे।

विवादित टिप्पणी के बाद निलंबित की गईं नूपुर शर्मा
बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर देश में काफी विवाद हुआ। इतना ही नहीं मुस्लिम देशों ने नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। 

Advertisement
Next Article