Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kota में 'Chambal River Front' हादसे पर Prahlad Joshi बोले- 'SIT करेगी जांच'

09:59 AM Nov 21, 2023 IST | NAMITA DIXIT

Rajasthan: राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कोटा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प सभा अंता और दशहरा मैदान कोटा के सभा स्थलों का मौका निरीक्षण किया। इसके साथ ही कोटा में मीडिया से बातचीत में विधायक और मंत्री शान्ति धारीवाल पर जमकर प्रहार कर आरोप लगाया कि चंबल रिवर फ्रंट में मौत की आगोश में समाये वल्डक्लास इंजीनियर और उसके सहायक की मृत्यु, हत्या है और इसके लिए मंत्री शान्ति धारीवाल जिम्मेवार हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोटा के चंबल रिवर फ्रंट में महाभ्रष्टाचार हुआ है और इस पर दो निर्दोष लोग बलिदान हो गए, इसकी पूरी-पूरी जांच एसआईटी से कराई जाएगी। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि कोटा उत्तर के विधायक और राजस्थान सरकार में मंत्री शान्ति धारीवाल विश्वस्तरीय इंजीनियर और उसके सहायक की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। बीजेपी सरकार बनते ही इसकी जांच करवाई जाएगी।
BJP सरकार बनते ही रिवर फ्रंट की विशेष जांच करवाई जाएगी
केंद्रीय मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाब मांगते हुए कहा है कि गहलोत बताएं कांग्रेस के विधायक भरत सिंह के पत्रों का क्या जवाब है, वहीं उन्होंने कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा द्वारा सरकार पर लगाए आरोपों पर गहलोत सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत से उनके राज्य के शिक्षक खुद कहते हैं कि भ्रष्टाचार होता है, आपने क्या किया? उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में जो लोग आरोपी चिन्हित हुए वे मुख्यमंत्री गहलोत के खासम खास है, दाएं - बाएं रहने वाले लोग हैं।

भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर विरुद्ध कार्रवाईयां नहीं होती- जोशी

जोशी नें कहा राजस्थान में भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर विरुद्ध कार्रवाईयां नहीं होती, उसमें खुद सत्ता पक्ष के लोग लिप्त रहते हैं। इसीलिए राजस्थान में ई डी और दूसरी संस्थाओं को आना पड़ता है।अगर गहलोत साहब खुद जांच कर लेते तो इनको आने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Next Article