Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sex Scandal Case: अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

07:26 PM May 31, 2024 IST | Pannelal Gupta

Sex Scandal Case: यौन उत्पीड़न मामला में बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Highlights

Sex Scandal Case: रेवन्ना को सात दिन की पुलिस हिरासत

Sex Scandal Case में बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्वल रेवन्ना को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बृहस्पतिवार को जर्मनी से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के कथित यौन शोषण के आरोप है। सेक्स स्कैंडल के कई वीडियो सामने आने के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे।

Sex Scandal Case: यौन उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज

प्रज्वल के खिलाफ यौन  उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल उनसे पूछताछ करेगा। SIT ने मेडिकल जांच के बाद प्रज्वल को अदालत में पेश किया, जिसमे अदालत ने प्रज्जवल को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। उनके खिलाफ अभी तक यौन उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

Sex Scandal Case: SIT ने किया गिरफ्तार

प्रज्जवल को जर्मनी से यहां पहुंचने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से ही SIT ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि महिला उत्पीड़न के आरोपों में प्रज्वल रेवन्ना को प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही भी पूरी प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी।

जांच दल के जांच में सहयोग कर रहे प्रज्वल- वकील

इस बीच, प्रज्वल रेवन्ना के वकील ने शुक्रवार को कहा कि प्रज्जवल इस पुरे मामले में SIT की जांच में मदद कर रहे है। और उन्होंने इस पुरे मामले में ‘मीडिया ट्रायल' नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। जिसको कोर्ट ने भी ख़ारिज कर दिया है। गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि प्रज्वल के गिरफ्तारी से इस मामले में पुलिस की जांच में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article