Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Prajwal Revanna Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल केस में फंसे प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु पहुंचे, SIT ने कस्टडी में लिया

02:29 AM May 31, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Prajwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक में 'अशलील वीडियो' और यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना भारत पहुंच गए है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट लैंड होने के कुछ समय के बाद ही एसआईटी ने उन्हे अपनी कस्टडी में ले लिया है। और उसके बाद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु में सीआईडी कार्यालय पहुंच गए है।। इसके साथ ही सीआईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात की गई है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1717106626559.mp4
Advertisement
https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1717102254727.mp4

 

प्रज्वल रेवन्ना को सीआईडी ऑफिस ले जाया जा रहा है, जहां उसे रातभर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना से शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद उसे 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी कस्टडी की मांग करेगी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम उसका ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जाएगा कि वायरल अश्लील वीडियो मे आ रही आवाज प्रज्वल रेवन्ना की है या नहीं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1717102411236.mp4

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए गए हैं। हासन के सांसद ने दो दिन पहले एक वीडियो संदेश जारी किया था जिसमें उन्होंने 31 मई को एसआईटी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि रेवन्ना ने पहले भी जर्मनी से दो बार फलाइट का टिकट रद्द कराया है। रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों पर एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article