W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pran Pratishtha Ceremony: गुजरात में 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी, राज्य सरकार ने दिए निर्देश

01:14 PM Jan 19, 2024 IST | Yogita Tyagi
pran pratishtha ceremony  गुजरात में 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी  राज्य सरकार ने दिए निर्देश
Advertisement

Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई।

  • 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी
  • राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने के निर्देश
  • पूरा देश 22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा

देशभर में मनेगा जश्न

अधिसूचना में कहा गया है, पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×