Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बड़ी खबर! प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव! प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह

04:55 PM Oct 09, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Prashant Kishor Assembly Election

Prashant Kishor Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव में जहां दोनों गठबंधनों, एनडीए और महागठबंधन, में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है, वहीं जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जन सुराज ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। इसी बीच पार्टी रणनीतिकार को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। बल्कि रणनीतिकार और निर्णय लेने वाले की भूमिका में रहेंगे।

Bihar Elections 2025: जनसुराज की पहली लिस्ट में इनका नाम शामिल

Advertisement
Prashant Kishor Assembly Election (credit-sm)

बता दें कि जनसुराज की पहली कैंडिडेट लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस चुनाव में पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे। पार्टी ने सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। पार्टी सूत्रों की मानें तो उनका मुख्य काम जमीनी स्तर पर बदलाव की राजनीति को दिशा देना और सीटों को निकालना है। न कि किसी सीट से चुनाव लड़ना।

Jan Suraaj Bihar Election: प्रशांत खुद क्यों नहीं लड़ेंगे चुनाव?

Prashant Kishor (credit-sm)

पार्टी की सूची जारी होने के साथ ही राजनीतिक पारा चढ़ गया है। खबरें हैं कि प्रशांत किशोर अब पर्दे के पीछे से पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा, पीके अब उम्मीदवारों के चयन और चुनाव अभियान के निर्देशन पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। पार्टी की यह रणनीति अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बन सकती है। प्रशांत किशोर अक्सर कहते रहे हैं कि उनके उम्मीदवार बिहार की सभी 243 सीटों पर अन्य दलों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

When are the Assembly Elections in Bihar? बिहार में कब है विधानसभा चुनाव?

Bihar Assembly Elections (credit-sm)

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर 2025 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। चुनावी परिणाम 14 नवंबर 2025 को जारी होगा। यहां देखें अपने-अपने विधानसभा में वोटिंग की तारीख।

Prashant Kishor Assembly Election: पहले चरण(6 नवंबर) में इन जिलों में मतदान

जिलाविधानसभा क्षेत्रों की संख्याविधानसभा क्षेत्र
पटना14मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फुलवारीशरीफ (अजा), दानापुर, मनेर, बिक्रम, पालीगंज, मसौढ़ी (अजा)
नालंदा7अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर (अजा), इस्लामपुर, हिलसा, हरनौत
भोजपुर7संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (अजा), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर
बक्सर4ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (अजा)
खगड़िया4अलौली (अजा), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता
मुंगेर3मुंगेर, जमालपुर, तारापुर
लखीसराय2सूर्यगढ़ा, लखीसराय
शेखपुरा2शेखपुरा, बरबीघा
गोपालगंज6बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (अजा), हथुआ
सिवान8सिवान, महराजगंज, जीरादेई, दरौली (अजा), रघुनाथपुर, दरौंदा, गोरेयाकोठी, बड़हरिया
सारण10एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अजा), अमनौर, परसा, सोनपुर
मुजफ्फरपुर11गायघाट, औराई, बोचहां (अजा), सकरा (अजा), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज
वैशाली8वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, पांतेपुर (अजा), राजापाकर (अजा), महनार, राघोपुर
बेगूसराय7चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (अजा)
समस्तीपुर10समस्तीपुर, कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, सरायरंजन, मोरवा, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर
दरभंगा10कुशेश्वरस्थान (अजा), हायाघाट, केवटी, जाले, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, बहादुरपुर
मधेपुरा4आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंघेश्वर (अजा)
सहरसा4सहरसा, महिषी, सोनबरसा (अजा), सिमरी बख्तियारपुर

दूसरे चरण(11 नवंबर) में इन जिलों में होगा मतदान

जिलाविधानसभा क्षेत्रों की संख्याविधानसभा क्षेत्र
नवादा5रजौली (अजा), हिसुआ, नवादा, गोबिन्दपुर, वारिसलीगंज
औरंगाबाद6गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुंबा (अजा), औरंगाबाद, रफीगंज
गया10अतरी, गुरूआ, इमामगंज (अजा), टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (अजा), बोधगया (अजा), गया टाउन, बेलागंज, वजीरगंज
जहानाबाद3जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (अजा)
अरवल2अरवल, कुर्था
कैमूर4रामगढ़, मोहनियां (अजा), भभुआ, चैनपुर
रोहतास7सासाराम, चेनारी (अजा), करगहर, दिनारा, नोखा, काराकाट, डेहरी
भागलपुर7बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (अजा), कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर
बांका5अमरपुर, धौरैया (अजा), बांका, कटोरिया (अजजा), बेलहर
जमुई4चकाई, सिकंदरा (अजा), जमुई, झाझा
शिवहर1शिवहर
सीतामढ़ी8सीतामढ़ी, बथनाहा (अजा), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, रून्नीसैदपुर, रीगा, बेलसंड
पश्चिम चंपारण9वाल्मीकिनगर, रामनगर (अजा), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, नौतन, चनपटिया, बेतिया
पूर्वी चंपारण12हरसिद्धि (अजा), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका, सुगौली, रक्सौल, नरकटिया
मधुबनी10हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, मधुबनी, फुलपरास, लौकहा, खजौली, बाबूबरही, राजनगर (अजा), झंझारपुर
सुपौल5निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर
अररिया6नरपतगंज, रानीगंज (अजा), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी
किशनगंज4बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन
पूर्णिया7कसबा, बनमनखी (अजा), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, अमौर, बायसी
कटिहार7कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (अजजा), बरारी, कोढ़ा (अजा)

ये भी पढ़ें- ‘हैलो कौन’ वाले भोजपुरी गायक रितेश पांडे पर PK ने जताया भरोसा, इस सीट से दिया टिकट, जान लें स्टार सिंगर के बारे में

Advertisement
Next Article