W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चुनाव से पहले विवादों में प्रशांत किशोर, BJP ने दर्ज कराई साइबर क्राइम की शिकायत

BJP बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लगाए आरोप

04:18 AM Jun 18, 2025 IST | Priya Pathania

BJP बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लगाए आरोप

चुनाव से पहले विवादों में प्रशांत किशोर  bjp ने दर्ज कराई साइबर क्राइम की शिकायत
Advertisement

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। जन सुराज अभियान के प्रमुख और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार इकाई ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए साइबर अपराध का मामला दर्ज कराया है।

BJP बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने भारतीय जनता पार्टी बिहार के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार किया है। इस अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तस्वीरें लगाई गई हैं, लेकिन प्रचार किया जा रहा है प्रशांत किशोर का।

ये जनता को गुमराह करने की साजिश है

दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि भाजपा बिहार के नाम पर एक फर्जी अकाउंट सोशल मीडिया पर सक्रिय है। उसमें प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा जी की फोटो लगी है, लेकिन पोस्ट प्रशांत किशोर और जन सुराज के प्रचार से भरे पड़े हैं। यह साइबर क्राइम है और जनता को भ्रमित करने की साजिश है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सोशल मीडिया का दुरुपयोग है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। “ये लोग जानते हैं कि अब उनके पास जमीन पर जनता का समर्थन नहीं बचा है। गांधी मैदान में 10 लाख लोगों को जुटाने का दावा किया गया था, लेकिन वहां 10 हजार लोग भी नहीं पहुंचे। इसलिए अब सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाया जा रहा है,” जायसवाल ने कहा। इस पूरे मामले को लेकर BJP ने पटना के साइबर क्राइम थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह प्रशांत किशोर के लिए चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा झटका हो सकता है।

20 जून को सीवान आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

दूसरी ओर BJP ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सीवान जिले का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “सीवान, सारण और गोपालगंज के लाखों लोग मोदी जी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री राज्य के लिए नई सौगातें लेकर आ रहे हैं। बिहार की जनता उन्हें दिल से चाहती है।”

निशांत कुमार के राजनीति में आने पर भी बोले जायसवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर उठ रहे कयासों पर भी दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। “यह अच्छी बात है। हर व्यक्ति को राजनीति में आने का अधिकार है। अगर जेडीयू निशांत कुमार को राजनीति में लाने की सोच रही है, तो यह उनका आंतरिक मामला है।”

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×