आज से बिहार में शुरू होगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पद यात्रा
बिहार में मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज से अपनी जनसुराज पदयात्रा शुरू करने वाले है।
11:46 AM Oct 02, 2022 IST | Desk Team
बिहार में मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज से अपनी जनसुराज पदयात्रा शुरू करने वाले है। उन्होंने गांधी जयंती के दिन को अपनी यात्रा को शुरू करने के लिए चुना है। आज उनका काफिला पटना से महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा के लिए रवाना हो चुका है। प्रशांत 3500 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। ये पदयात्रा 15 महीने तक चलेगी।
Advertisement
कई मुद्दों को लेकर प्रशांत किशोर कर रहे पदयात्रा
अपनी इस पदयात्रा के बारे में बात करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि उनकी पदयात्रा का उद्देश्य नए बिहार की बुनियाद रखना है। जमीनी स्तर पर लोगों से बातचीत के जरिए बेरोजगारी, पलायन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर 15 वर्षों के लिए पंचायत स्तर पर बिहार के विकास का प्लान तैयार करना है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी इस यात्रा में हज़ारों लोग शामिल होंगे।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे प्रशांत किशोर
बता दें, प्रशांत किशोर आज 2 अक्टूबर को भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वो मंच से जनता को संबोधित करेंगे। किशोर के इस यात्रा को कुछ अधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। पदयात्रा में शामिल होने वाले लोगों के ठहरने के लिए शयनकक्ष बनाए गए है।
हम आपको बता दें, प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा के बारे में बताया कि उनका मकसद है कि वो अपनी इस यात्रा से बिहार के लोगों को जोड़ सके। उनकी जरूरतों को समझ सके। ताकि सरकार तक उनकी बात पहुंच सके। इसके लिए वो लगातार प्रयास कर रहे है।
Advertisement