W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi समेत कई नेताओं ने 'प्रवासी भारतीय दिवस' पर दी शुभकामनाएं

11:58 AM Jan 09, 2024 IST | NAMITA DIXIT
pm modi समेत कई नेताओं ने  प्रवासी भारतीय दिवस  पर दी शुभकामनाएं
Prime Minister Narendra Modi

आज विदेश मंत्रालय की ओर से देश और विदेश में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं। यह दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। वे दुनिया भर में भारत की भावना को मूर्त रूप देते हैं, एकता और विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।’’

इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स’ पर एक पोस्ट किया।

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रवासी भारतीय दिवस पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया।

प्रवासी भारतीय दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई दी है, इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×