देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
प्रवीण खंडेलवाल का बयान : अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया जारी है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि वे कब और क्या बोलते हैं। खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत के खिलाफ बयान देते हैं। उनका दावा है कि नरेंद्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, और दुनिया अब भारत की बात मानती है और उसे महत्व देती है।
Advertisement
Highlight :
Advertisement
- भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप
- खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को महाशक्ति बताया
- राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान को खंडेलवाल ने नकारात्मक बताया
खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप
खंडेलवाल ने कहा, राहुल गांधी देश में अपनी स्वीकार्यता नहीं बना पा रहे हैं और हर बार असफल हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को अपने देश से ज्यादा चीन और अमेरिका से प्यार है। वे विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं। यह विपक्ष के नेताओं के लिए शोभनीय नहीं है।
Advertisement

उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लखपति दीदी, स्वनिधि योजना, और मुद्रा योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं जो महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाती हैं। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि आज देश में महिला उद्यमियों और रोजगार करने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन राहुल गांधी इन आंकड़ों को नजरअंदाज कर रहे हैं और झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि यह बयान बेकार है और देश में सभी को बराबरी का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख समुदाय देश का अभिन्न अंग है और वे देश के भीतर पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ रह रहे हैं। खंडेलवाल का कहना है कि यह देश सभी का है, और राहुल गांधी को यह समझने की जरूरत है कि इस देश में सभी समुदायों का समान अधिकार है।

Join Channel