Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kaushambi Blast के घायलों को लाया गया Prayagraj, इस अस्पताल में चल रहा इलाज

11:59 AM Feb 26, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Kaushambi Blast

रविवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी जिले के पटाखा फैक्ट्री में धमाकेदार विस्फोट हुआ।इस हादसे में आठ लोग घायल हुए। अब घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के मोती लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया है।मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सभी घायल मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

घायलों में 27 वर्ष का एक युवक करीब 45 फीसदी तक झुलसा

आपको बता दें मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर एस पी सिंह के मुताबिक घायलों में 27 वर्ष का एक युवक करीब 45 फीसदी तक झुलसा है, जबकि शेष 06 अन्य घायल 80 फ़ीसदी तक झुलस गए हैं। उनके मुताबिक घायलों में सभी पुरुष सदस्य हैं। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्रिंसिपल प्रोफेसर एस पी सिंह के मुताबिक चिकित्सा अधीक्षक ए के सक्सेना भी मौके पर मौजूद हैं।

Advertisement

पटाखा फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट

दरअसल, कौशांबी में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे। तभी दोपहर के करीब 12 बजे तेज धमाका होता है और फैक्ट्री सेंकडों में जमींदोज हो जाती है। इस धमाके में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें से 7 लोगों को उपचार के लिए प्रयागराज के मोती लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article