Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्यों Pregnancy के दौरान सूज जाते हैं पैर, ये है इसके कारण और उपाय

09:07 AM Apr 22, 2024 IST | Aastha Paswan

Pregnancy Tips: Pregnancy एक ऐसा समय होता है जब एक महिला के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं, ऐसे में गर्भावस्था के दौरान सूजन होना एक बहुत ही सामान्य घटना है। तो गर्भवती महिलाओं में अक्सर सूजन क्यों होती है, गर्भवती महिलाओं में सूजन को कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?

Highlights

क्यों होते हैं पैरों में सूजन

Pregnancy के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी के 9 महीने तरह-तरह की चुनौतियों से भरे होते हैं। इस दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इसका कारण इस दौरान होने वाले हार्मोनल चेंजेस हैं। किसी प्रेगनेंट महिला में कई तरह की समस्याओं के साथ एक समस्या पैरों में सूजन की भी है, जो अक्सर गर्भावस्था में देखने को मिलती है। यह (Swollen Feet in Pregnancy) कॉमन प्रॉब्लम है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के घरेलू उपाय...

Advertisement

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन का कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार Pregnancy में पैरों में सूजन आना आम समस्या है। इसका कारण शरीर में एक्स्ट्रा लिक्विड और ब्लड का जमा होना है। यह एक्स्ट्रा ब्लड और लिक्विड महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए होता है। इसकी वजह से पैरों में ही नहीं हाथों और शरीर के अन्य अंगों पर भी सूजन नजर आता है।

Pregnancy में पैरों में सूजन के अन्य कारण

ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठना, बहुत ज्यादा कैफीन, नमक लेना भी पैरों में सूजन का कारण हो सकता है। कई बार यह इतना ज्यादा हो जाता है कि चलने-फिरने में दिक्कतें होने लगती हैं। इससे घबराना नहीं चाहिए। यह अस्थायी समस्या है, जो डिलीवरी के कुछ दिनों बाद समाप्त हो जाती है। अगर डिलीवरी के बाद भी समस्या समाप्त नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

सूजन खत्म करने के उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article