Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी की शुरुआत में जरूर रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

हर एक महिला के लिए नौ महीने की गर्भावस्था यात्रा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। यह एक ऐसा पीरियड होता है जिसमें मूड स्विंग्स होना लाजमी है। इसके अलावा इस टाइम पर कभी आपकी भूख मर जाती है, तो कभी आपको बहुत भूख लगती है।

02:06 PM Apr 30, 2022 IST | Desk Team

हर एक महिला के लिए नौ महीने की गर्भावस्था यात्रा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। यह एक ऐसा पीरियड होता है जिसमें मूड स्विंग्स होना लाजमी है। इसके अलावा इस टाइम पर कभी आपकी भूख मर जाती है, तो कभी आपको बहुत भूख लगती है।

हर एक महिला के लिए नौ महीने की गर्भावस्था यात्रा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। यह एक ऐसा पीरियड होता है जिसमें मूड स्विंग्स होना लाजमी है। इसके अलावा इस टाइम पर कभी आपकी भूख मर जाती है, तो कभी आपको बहुत भूख लगती है। पीठ दर्द, जी मिचलाना, सिरदर्द जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से गुजरने के बाद अंत में आपको मां बनने की खुशी मिलती है।  ऐसे में प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही कुछ ऐसी चीजों को  करना चाहिए, जिनसे आपकी प्रेग्नेंसी हेल्दी हो सके।
Advertisement
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में इन चीजों का रखें खास ख्याल 
 – इस टाइम पर अपनी डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इन  फल और सब्जियां खाने से आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति करती हैं, जिनसे आपका शरीर तो मजबूत बनता ही है साथ ही आप हेल्दी बच्चे की मां बनती हैं। 
-प्रेग्नेंसी की शुरुआत में अपनी डाइट में आयरन युक्त चीजों को ज्यादा महत्व दें। ऐसा करने से आप एनीमिया से बचे रहेंगे। साथ ही बॉडी में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए आयरन के साथ विटामिन-सी अवश्य लें। इसके लिए आप एक गिलास संतरे का रस और नींबू पानी पी सकती हैं।
– इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास पानी की बोतल हमेशा अपने पास रखनी चाहिए। साथ ही पानी से परिपूर्ण सब्जियां और फल जैसे खीरा, टमाटर, लौकी, तरबूज आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बॉडी में वॉटर लेवल बढ़ाने के लिए नारियल पानी भी ले सकते हैं।
-हमेशा नाश्ते में हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें। इसमें आप सूखे खुबानी, बादाम, ताजे फल, प्रोटीन बार और अनाज के बार जैसे कुछ पहले से तैयार हेल्दी स्नैक्स बना लें।
 
-गर्भावस्था के दौरान बिस्तर पर आराम से सोने की कोशिश करें। ऐसे में अपनी बाईं ओर लेटने की कोशिश करें साथ ही अच्छी नींद लें। बता दें, बाई करवट लेटने से सभी अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इन चीजों से बनाएं दूरी
प्रेग्नेंसी के समय पर हाफ फ्राइड कच्चा मांस, अंडे की जर्दी और पपीता, अनानास इन सभी चीजों के खाने से परहेज करने। इस अवस्था में जितना हो सके कम अंडे का सेवन करें, पर    आप उबले अंडे खा सकते हैं।
Advertisement
Next Article