W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

"जीवन एक 'युद्ध' है!" जानें प्रेमानंद जी महाराज के वो विचार जो डर मिटाकर आपको बनाएंगे मजबूत

01:55 PM Nov 11, 2025 IST | Khushi Srivastava
 जीवन एक  युद्ध  है   जानें प्रेमानंद जी महाराज के वो विचार जो डर मिटाकर आपको बनाएंगे मजबूत
Premanand Ji Maharaj Quotes
Advertisement
Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज वृन्दावन के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं, जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। प्रेमानंद जी महाराज वो जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं।  महाराज जी के विचार कई लोगों को प्रभावित करते हैं, देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनके सत्संग में नजर आते हैं।  रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर भी महाराज जी के प्रवचन सुनने वाले बहुत लोग हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है। इस लेख में हम आपको प्रेमानंद महाराज के कुछ अनमोल विचार बताएंगे, जोआपके जीवन के डर को दूर करने में मदद करेंगे और आपको आत्मिक शक्ति देंगे।
Advertisement

Premanand Ji Maharaj Quotes & Messages: जीवन के हर भय को दूर करेंगे प्रेमानंद जी महाराज के ये उपदेश

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes (Photo: Social Media)

 

"जीवन एक युद्ध है – इसमें जीतने के लिए धैर्य, साहस और आत्मविश्वास जरूरी है।"
Advertisement

"कठिनाइयों से भागने की बजाय, उन्हें गले लगाएं क्योंकि वही हमें मजबूत बनाती हैं।"

"हर इंसान में ईश्वर का अंश है, इसलिए हमें खुद को अजेय मानना चाहिए।"

"सच्चा बल इस बात में है कि हम विपरीत परिस्थितियों का सामना कैसे करते हैं।"

"जो व्यक्ति बिना संघर्ष किए हार मान लेता है, वह अपने जीवन का उद्देश्य खो देता है।"

Premanand Ji Maharaj Quotes: अपने अंदर से डर कैसे निकालें? प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार डर और दुख से कैसे बाहर निकले?

Advertisement

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि डर मन की कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की कमी है। जब व्यक्ति को यह विश्वास हो जाता है कि वो ईश्वर का अंश हैं, तो उसके भीतर का डर खुद-ब-खुद मिट जाता है। मनुष्य का जीवन एक युद्ध है, जिसे लड़ने के लिए साहसी होना बहुत आवश्यचक है। भय को मिटाने के लिए सबसे आसान तरीका है – उसे स्वीकार करना और उसका डटकर सामना करना।

Premanand Ji Maharaj Quotes: मनुष्य के जीवन में दुख क्यों आते हैं?

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes (Photo: Social Media)
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि दुख मनुष्य का जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। यह समय-समय पर हमारी परीक्षा लेता है और हमें अंदर से मजबूत बनाता है। अगर मनुष्य के जीवन में दुख नहीं होगा तो उसे कभी भी अपनी क्षमता को बोध नहीं होगा। इसलिए जब जीवन में दुख आएं, तो उससे भागने के बजाय, उसे स्वीकारें और उसका साहस के साथ सामना करें।

Premanand Ji Maharaj Health Updates: इस खतरनाक बिमारी की चपेट में हैं प्रेमानंद महाराज

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes (Photo: Social Media)
प्रेमानंद जी महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं, जो साल 2006 में सामने आया था। शुरू में पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया हर दिन उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में होती है।
कुछ दिन पहले प्रेमानंद जी की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनकी पदयत्रा को भी रोक दिया गया था। हालांकि अब वे स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या जारी रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोग लगाते समय ये ‘एक गलती’ कर सकती है सब बेकार! Premanand Ji Maharaj ने बताया ठाकुर जी को भोग लगाने का सही और सरल तरीका

Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×