टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रेमानंद महाराज ने आज के युवाओं को बताया सफलता का मूल मंत्र, मुश्किल घड़ी में आएगी काम

03:40 PM Nov 18, 2025 IST | Kajal Yadav
Premanand ji Maharaj Quotes (Source: social media)

Premanand ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज वृन्दावन के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं, जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। प्रेमानंद जी महाराज वो जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं। महाराज जी के विचार कई लोगों को प्रभावित करते हैं, देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनके सत्संग में नजर आते हैं।

रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर भी महाराज जी के प्रवचन सुनने वाले बहुत लोग हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है। इस लेख में हम आपको प्रेमानंद महाराज के कुछ अनमोल विचार बताएंगे, जोआपके जीवन के डर को दूर करने में मदद करेंगे और आपको आत्मिक शक्ति देंगे।

Premanand ji Maharaj Quotes: जीवन की हर परिस्थिति से लड़ने के लिए याद रखें प्रेमानंद महाराज के ये विचार

Advertisement
premanand ji maharaj news (Source: social media)
  1. प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जीवन में दुख से भागो मत, उसे सहना सीखो, क्योंकि आज का सुख कल के दुख को सहने की ताकत देता है। हर रात के बाद सवेरा जरूर आता है, और सवेरा के बाद शाम का वक्त आना भी निश्चित है। इसलिए जीवन में कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ना चाहिए।
  2. जीवन में कठिन समय आने पर सभी साथ छोड़ देते हैं, लेकिन तब भी भगवान आपका साथ देते हैं। उनका साथ अगर हो तो जीवन में आप हर परेशानी का सामना कर सकते हैं और हर बाज़ी जीत सकते हैं।
  3. कभी भी भविष्य का सोच कर अपना आज खराब नहीं करना चाहिए, क्योंकि चिंता करने से कुछ भी हल नहीं होता है। आपके जीवन में जो होगा, सब भगवान की इच्छा से ही होगा। उन पर विश्वास रखो, सब सही होगा।
  4. प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि हर परिस्थिति में खुश रहना सीखो, क्योंकि खुश रहने की यह कला केवल भगवान से जुड़कर ही संभव है।
  5. जीवन में किसी भी व्यक्ति को ना अतीत की चिंता करना चाहिए और ना ही भविष्य की। भगवान का स्मरण करो, और अपने कर्मों पर ध्यान दो। अगर आपके कर्म अच्छे होंगे, तो सब सही होगा।
  6. आज के समय में प्यार तो हर किसी को न जाने कितनी बार हो जाता है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सच्चा प्रेम एक होता है, हजारों नहीं।
  7. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जीवन में विजय उसी की होती है, जो निरंतर मेहनत करके अपने आप को सुधारता है और अपनी मेहनत से व्यक्ति हीरे की तरह चमकता है।
  8. जिंदगी से लड़ना सीखो, हारना नहीं। मानव जन्म का उद्देश्य यही है - हर मुश्किल का सामना करना।
  9. जो दूसरों को दुख देकर खुश होते हैं, वे अपने जीवन में कभी सफल नहीं होते हैं, जो दूसरों के लिए दुख सहकर सुख देते हैं, वही तरक्की कर पाते हैं।
  10. अपने कर्म सुधारो और भगवान पर विश्वास रखो, यही जीवन में स्थायी खुशी और सफलता की कुंजी है।

Premanand ji Maharaj Health Update: इस बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेमानंद महाराज

premanand ji maharaj health update (Source: social media)

प्रेमानंद जी महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से पीड़ित हैं, जो साल 2006 में सामने आया था। शुरू में पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया हर दिन उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में होती है। कुछ दिन पहले प्रेमानंद जी की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनकी पदयत्रा को भी रोक दिया गया था। हालांकि अब वे स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या जारी रख रहे हैं।

Also Read: डार्क सर्कल से चेहरे की चली गई है रौनक, तो अपनाएं ये 5 घरेलु असरदार नुस्खे

Advertisement
Next Article