Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोकसभा में सपा की सभी 80 सीटों पर तैयारी : सपा प्रमुख अखिलेश यादव

08:22 PM Nov 04, 2023 IST | R.N. Mishra

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी इसीलिए भी कर रही है क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे, जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी।

Advertisement

समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। सरकार भेदभाव कर रही है। समाज में नफरत फैलाती है। आपस में लड़ाती है। इन्होंने समाज में खाई पैदा की है। यह लोग सामाजिक न्याय के विरोधी हैं। वह लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे।

हम लोग जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहते हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती रही है। हम लोग जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहते हैं। इस सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रही है। 90 किमी. का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने में 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिये। सड़कों के गड्ढ़ामुक्त योजना में हजारों करोड़ रूपये की लूट हो गई।

Advertisement
Next Article