Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

DU छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज: ABVP ने तुषार डेढ़ा पर जताया भरोसा, 22 सितंबर को होगा मतदान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ABVP ने बताया कि तुषार डेढ़ा उनकी ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे।

06:29 PM Sep 15, 2023 IST | Amit Kumar

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ABVP ने बताया कि तुषार डेढ़ा उनकी ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को दी गई जानकारी में ABVP ने बताया कि तुषार डेढ़ा उनकी ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की चारों पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।
Advertisement
(1) अध्यक्ष – तुषार डेढ़ा 
(2) उपाध्यक्ष – सुशांत धनखड़ 
(3) सचिव- अपराजिता 
(4) संयुक्त सचिव – सचिन बैसला
2019 के बाद हो रहे चुनाव 
दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP और कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) के बीच सीधा मुकाबला है। बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव की तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 सितंबर को चुनाव की तिथि के रूप में घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव वर्ष 2019 में करवाए गए थे। कोरोना महामारी की वजह से चुनाव लगातार टलते रहे थे।  
लिंगदोह कमेटी का पालन करवाया जाएगा
विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी और उच्चतम निदेशालय की सिफारिशों का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। वहीं, छात्र संघ चुनावों की घोषणा होने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
Advertisement
Next Article