Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL2022: महीनों पहले हो चुकी थी जडेजा को कप्तान बनाने की तैयारी

रवींद्र जडेजा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एमएस धोनी ने उन्हें महीनों पहले ही CSK की कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया था।

04:32 PM Apr 05, 2022 IST | Desk Team

रवींद्र जडेजा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एमएस धोनी ने उन्हें महीनों पहले ही CSK की कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया था।

रवींद्र जडेजा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एमएस धोनी ने उन्हें महीनों पहले ही CSK की कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया था। जब IPL शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो इस मुद्दे पर काफी अफवाहे उडी। लोग हैरान थे कि आखिर क्यों धोनी ने कप्तानी छोड़ी? मगर अब जडेजा के इस खुलासे के बाद सारी असलियत सामने आ गई है।
Advertisement
रवींद्र जडेजा ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में लगातार तीसरी हार के बाद भी कप्तान के रूप में उन पर कोई दबाव नहीं है। रवींद्र जडेजा ने बताया कि उन्हें एमएस धोनी ने कुछ महीने पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया था। और वो तब से ही चेन्नई की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा ‘मानसिक रूप से मैं नेतृत्व करने के लिए तैयार था। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।’ आपको बता दें कप्तानी के अलावा जडेजा अपने खेल मेँ भी अबतक फ्लॉप ही रहे हैं। पंजाब के खिलाफ तो वो शून्य पर आउट हो गए और ऐसा 2017 के बाद पहली बाए हुआ है इसके अलावा अब तक खेले तीनो ही मुकाबलों मेँ वो एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। 
Advertisement
Next Article