For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में हमले की थी तैयारी, ISIS आतंकी के खिलाफ NIA ने दाखिल किया आरोप पत्र

01:25 PM Jul 13, 2024 IST | Yogita Tyagi
भारत में हमले की थी तैयारी  isis आतंकी के खिलाफ nia ने दाखिल किया आरोप पत्र

छत्रपति संभाजीनगर में ISIS आतंकी साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया। इसमें एक लीबियाई नागरिक समेत दो आरोपियों के नाम शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। NIA ने आरोप पत्र में इस साल फरवरी में गिरफ्तार महाराष्ट्र के एम. जोहेब खान और लीबियाई नागरिक एम. शोएब खान को छत्रपति संभाजीनगर में ISIS की एक आतंकी साजिश में मुख्य साजिशकर्ता बताया है। जोहेब को शोएब ने भर्ती किया था। इन दोनों ने ISIS के भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने और देश भर में संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमले के लिए युवाओं की भर्ती करने की साजिश रची थी।

  • ISIS की आतंकी साजिश के मामले में NIA आरोप पत्र पेश किया
  • इसमें एक लीबियाई नागरिक समेत दो आरोपियों के नाम शामिल हैं

आरोप पत्र में अंतरराष्ट्रीय संबंधों को किया गया उजागर



NIA की विशेष अदालत के समक्ष पेश आरोप पत्र में ISIS/IS के आतंकवादियों के विदेशी संचालकों से जुड़ी साजिश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को उजागर किया है। NIA की जांच में पहले ही जोहेब और शोएब से जुड़ी भारत विरोधी गतिविधियों के नेटवर्क को उजागर किया जा चुका है। इन लोगों ने ISIS के स्वयंभू खलीफा के प्रति वफादारी की शपथ ली थी।

हमले के बाद अफगानिस्तान भागने की बनाई थी योजना



NIA के मुताबिक, भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के बाद जोहेब और शोएब ने तुर्की या अफगानिस्तान भागने की योजना बनाई थी। आरोपी ISIS की चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए एक वेबसाइट विकसित करने में शामिल थे। इसके माध्यम से उन्होंने दुनिया भर के युवाओं को ISIS में भर्ती करने की योजना बनाई थी। जांच में पाया गया कि जोहेब ने छत्रपति संभाजीनगर के 50 से अधिक युवाओं के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसका उद्देश्य भारत में ISIS की गतिविधियों बढ़ाना था। जोहेब और शोएब दोनों ही योजनाबद्ध आतंकी हमलों के लिए विस्फोटकों के निर्माण और IED बनाने से संबंधित वीडियो का आदान-प्रदान कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×