Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विक्रमसिंघे को दी बधाई , भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत संबंधों की जताई उम्मीद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि भारत और श्रीलंका के बीच साझा विरासत पर आधारित द्विपक्षीय साझेदारी आगे और मजबूत होगी।

01:32 AM Jul 30, 2022 IST | Shera Rajput

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि भारत और श्रीलंका के बीच साझा विरासत पर आधारित द्विपक्षीय साझेदारी आगे और मजबूत होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि भारत और श्रीलंका के बीच साझा विरासत पर आधारित द्विपक्षीय साझेदारी आगे और मजबूत होगी।
Advertisement
गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर जाने के बाद बदलते घटनाक्रम के बीच विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
यहां भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बधाई दी। अपने पत्र में श्रीलंका के राष्ट्रपति के लिए सफलता की कामना करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि श्रीलंका के लोगों के लिए भारत की प्रतिबद्धता ‘पड़ोसी पहले’ की नीति पर आधारित है।’’
राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी उम्मीद जताई कि साझा विरासत और लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।
Advertisement
Next Article