W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रपति Draupadi Murmu फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा के लिए हुई रवाना

01:14 AM Aug 05, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
राष्ट्रपति draupadi murmu फिजी  न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की राजकीय यात्रा के लिए हुई रवाना
Advertisement

Draupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुई। द्रौपदी मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनीवरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक वहां की यात्रा पर रहेंगी। द्रोपदी मुर्मू फिजी में कैटोनीवरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका फिजी की संसद को संबोधित करने और उसके सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है, जिनमें से कई भारतीय मूल के हैं।

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, भारत की एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड, और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हुई। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और गति देगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू द्वीपीय देश के गवर्नर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर आठ और नौ अगस्त को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। यह आठ वर्षों के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है।

गवर्नर-जनरल के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा, मुर्मू प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ भी बैठक करेंगी। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल कीरो राष्ट्रपति की यात्रा के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। इसके बाद 10 अगस्त को मुर्मू लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते जाएंगी। वहां वह राष्ट्रपति होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी तथा भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×