Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

05:56 PM May 01, 2024 IST | Gautam Kumar

President Draupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं। वह हनुमानगढ़ी और सरयू तट पर आरती भी करेंगी। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में राम मंदिर के दौरे पर हैं। उनके आगमन से पहले राम नगरी अयोध्या में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Highlights:

President Draupadi Murmu करेंगी रामलला के दर्शन

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि कतार प्रणाली बुधवार को हमेशा की तरह काम करेगी और 'दर्शन' तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू को उनके सुरक्षाकर्मी वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर में ले जायेंगे। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगे।

उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में मौजूद रहने की उम्मीद है। इस बीच, लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे को राम पथ से जोड़ने वाले मार्ग पर विस्तृत यातायात परिवर्तन लागू किया गया है।

क्या है पूरा शेड्यूल

सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu) अयोध्या में हनुमानगढ़ी पहुचेंगी। शाम 4।50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5।45 बजे सरयू पूजा और आरती में भाग लेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर वह शाम 6।45 बजे रामलला के दर्शन करेंगी और आरती में शामिल होंगी। शाम 7।15 बजे कुबेर टीला का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वह एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article