For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंचीं

03:38 PM Nov 08, 2023 IST | Divyanshu Mishra
भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंचीं

उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर हैं. बुधवार को राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन बद्रीनाथ धाम पहुंचे. जहां राष्ट्रपति ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन और पूजा की |

राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति की अगवानी की

बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड में राज्यपाल ले. ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति ने बुधवार सुबह 11 बजे भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किये। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह, भोजपत्र में लिखी भगवान बद्री विशाल की आरती भी भेंट की। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति को भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Divyanshu Mishra

View all posts

Unveiling the truth behind the headlines. With a passion for politics and a dedication to insightful reporting, I bring you the latest updates on India's political landscape. From local races to national scenes, I strive to provide an insider's perspective on the people, policies, and their impact on our daily lives. Join me on this journey of unraveling the complexities of our dynamic political world.

Advertisement
×