Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Punjab विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्मानित करेंगी

पंजाब विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन और सम्मान समारोह

04:36 AM Mar 12, 2025 IST | Syndication

पंजाब विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन और सम्मान समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। इस अवसर पर वे 664 महिला विद्यार्थियों सहित 740 विद्यार्थियों को डिग्री और 70 विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगी।

Punjab बोर्ड परीक्षा में AAP से जुड़े सवाल, Congress नेता राशिद अल्वी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पंजाब विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “पंजाब विश्वविद्यालय अपने 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।”

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 मार्च को हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। वहीं, 11 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, “गुरमत के दर्शन की शिक्षा से जुड़ी यह पावन भूमि आप सबकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भूमि है, यह आप सभी विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। सिख गुरु साहबों के त्याग, बलिदान और उनकी शिक्षा से सिंचित इस पवित्र भूमि को मैं नमन करती हूं।”

Advertisement
Advertisement
Next Article