Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगी अयोध्या

07:23 AM May 01, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

President Murmu Ayodhya Visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगी और साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रामनगरी का यह पहला दौरा है। इस दौरे के दौरान राम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला का दर्शन करेंगी और हनुमानगढ़ी भी जाएंगी। शाम को सरयू आरती में भी शामिल हो सकती हैं। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति आज अयोध्या दौरा करने जा रही हैं।

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौजूद रहने की उम्मीद बताई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे को राम पथ से जोड़ने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दर्शन-पूजन कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है। इसी को लेकर पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने संयुक्त रूप से अयोध्या के हनुमानगढी, रेलवे स्टेशन, राम पथ, नया घाट आदि विभिन्न स्थानों का जायजा लिया है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू 1 मई को शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचेंगी। इसके बाद वो मंदिर जाएंगी। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में उनके स्वागत के लिए ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौजूद रहने की उम्मीद बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article