For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते का करेंगी दौरा

07:15 AM Aug 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर लेस्ते का करेंगी दौरा

Timor-Leste: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु न्‍यूजीलैंड की दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं। राष्ट्रपति कल सुबह डिली, तिमोर-लेस्ते पहुंचेंगी। वे वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे से भारत के साथ इन देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। कई मायनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे का मकसद देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

तिमोर-लेस्ते में भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा

वहीं, भारत के किसी भी राष्ट्रपति ने अब तक तिमोर-लेस्ते की यात्रा नहीं की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार यहां की यात्रा कर रही है। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है की नयी दिल्ली जल्द ही यहां एक दूतावास स्थापित करेगा। इससे दोनों देशों के रिश्ते आपस में और मजबूत होंगे। सबसे खास बात की लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते की राजधानी का नाम दिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के आमंत्रण पर आज डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 से 9 अगस्त तक न्यूजीलैंड की यात्रा पर थी। अपने न्यूजीलैंड दौरे में राष्ट्रपति मुर्मू गवर्नर जनरल सिंडी किरो और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने अपने दौरे में एक शिक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात की थी। राष्ट्रपति की यह यात्रा न्यूजीलैंड के द्वीपक्षीय संबंधो को और मजबूत करने के लिए थी।
उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 और 7 अगस्त को फिजी की यात्रा की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×