राष्ट्रपति मुर्मू ने जामताड़ा ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
12:58 AM Feb 29, 2024 IST | Sagar Kapoor
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झारखंड के जामताड़ा जिले में एक ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम जामताड़ा जिले के कलझरिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
मुर्मू ने पोस्ट मे कहा
झारखंड के जामताड़ा जिले में हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।''
Advertisement
Advertisement