For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोलकाता होटल हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, CM ममता ने बताया आग लगने का कारण

राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता हादसे पर जताया गहरा दुख

07:55 AM Apr 30, 2025 IST | IANS

राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता हादसे पर जताया गहरा दुख

कोलकाता होटल हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख  cm ममता ने बताया आग लगने का कारण

कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में भीषण आग से 14 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया। ममता ने आग का कारण ज्वलनशील सामग्री को बताया और जांच के आदेश दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में आग के कारण हुई 14 लोगों की मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही झुलसे या घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “कोलकाता की एक इमारत में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की दुखद खबर बहुत ही परेशान करने वाली और दर्दनाक है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “बड़ा बाजार इलाके में एक निजी होटल (ऋतुराज) में हुई आग की घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने पूरी रात बचाव और अग्निशमन कार्यों की निगरानी की और इलाके में अधिकतम अग्निशमन सेवाओं को पहुंचने का निर्देश दिया। होटल में ज्वलनशील सामग्री रखे होने के कारण कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हूं।”

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”

यह घटना मंगलवार देर रात की है। कोलकाता के बड़ा बाजार के मछुआ फल मंडी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, धुएं की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

Kolkata के होटल में लगी भीषण आग से 14 की मौत, PM Modi ने मुआवजे का किया ऐलान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×