टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राष्ट्रपति पुतिन ने की यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा, NATO देशों से कहा- हम सभी नतीजों के लिए तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है

09:23 AM Feb 24, 2022 IST | Desk Team

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव आखिरकार एक जंग में तब्दील होता दिखा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है। उनके इस ऐलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। पुतिन ने नाटो देशो ने कहा सभी फैसले ले चुकें हैं और हम सभी नतीजों के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की सेना अपने हथियार डाले और वापस चली जाए। उन्होंने कहा यदि किसी ने भी देश ने इस मामले में दखल दिया तो उसकी खैर नहीं। पुतिन ने यह भी कहा कि, हमारा यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है।  
जंग के लिए रूस जिम्मेदार : जो बाइडेन 
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, जंग के लिए रूस जिम्मेदारa है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों में हमले की खबरें सामने आ रही है। गुरुवार सुबह भी यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क में कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनाई दी थी।  
यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक 
यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद के मामले तीन दिन में यह दूसरी बैठक है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीव के अनुरोध पर यह बैठक गुरुवार भारतीय समय अनुसार सुबह आठ बजे होनी थी । आपको बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पास रूसी सैनिकों की तैनाती जारी है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article