W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कानून मंत्री, सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य ने किया स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।

01:26 PM Sep 11, 2021 IST | Ujjwal Jain

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।

प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  कानून मंत्री  सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य ने किया स्वागत
Advertisement
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।
Advertisement
इस दौरान राष्ट्रपति ऐतिहासिक इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पाार्किं ग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करने के अतिरिक्त वह झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना भी शामिल होंगे।
Advertisement
राष्ट्रपति यहां हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां तक तीन कार्यकमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर जाएंगे। यहां 4 बजे से बजे तक रहेंगे। यहां हल्हा नाश्ता और चाय पिएंगे। यहां से राष्ट्रपति सर्किट हाउस जाएंगे। सर्किट हाउस से ही पांच बजे तक राष्ट्रपति की रवानगी प्रयागराज से हो जाएगी। इस दौरान वह पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर भी जाएंगे।
Advertisement
राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर दी गई। एक दिन पहले ही केंद्रीय बल के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर दिए गए हैं। प्रोलोग्राउंड व हाईकोर्ट परिसर को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अफसरों व पुलिसकर्मियों को मिलाकर 4000 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियों दिनभर दौड़ती रहीं। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में बम्हरौली से सर्किल हाउस और फिर पोलो ग्राउंड से हाईकोर्ट कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल भी किया गया।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रयागराज से जौनपुर-वाराणसी मार्ग से वाहन आ-जा सकेंगे। बसों व दूसरे वाहन सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा और फिर रामबाग फ्लाइओवर ब्रिज होते हुए बैरहना, अलोपीबाग फ्लाइओवर शास्त्री पुल पर जाएंगे। रीवा, चित्रकूट, मीरजापुर के लिए रामबाग फ्लाइओवर से बैरहना, बांगड़ चौराहा से नया यमुना पुल होते हुए लेप्रोसी मिशन चौराहे का रूट निर्धारित किया गया है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×