Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- रूस संयुक्त राष्ट्र की मजबूत भूमिका का समर्थन करता है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशों में से एक होने के नाते वैश्विक मामलों को संबोधित करने में संगठन की मजबूत भूमिका का समर्थन करता है।

11:19 AM Oct 20, 2020 IST | Desk Team

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशों में से एक होने के नाते वैश्विक मामलों को संबोधित करने में संगठन की मजबूत भूमिका का समर्थन करता है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशों में से एक होने के नाते वैश्विक मामलों को संबोधित करने में संगठन की मजबूत भूमिका का समर्थन करता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ के एक कार्यक्रम में कहा कि रूस ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों का सक्रिय रूप से समर्थन किया है। 
Advertisement
क्रेमलिन द्वारा प्रकाशित किए गए इस संदेश में कहा गया है, “संयुक्त राष्ट्र निर्विवाद तौर पर वैश्विक संरचना रही है जो मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए बहुपक्षीय बातचीत और साझेदारी करने का मौका देती है। निस्संदेह हम एक साथ जुटकर ही 21 वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकते हैं और मानव जाति के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं।” 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया

Advertisement
Next Article