W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो महासचिव से की मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा और युद्ध समाप्ति पर हुई चर्चा

02:30 AM Aug 23, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो महासचिव से की मुलाकात  क्षेत्रीय सुरक्षा और युद्ध समाप्ति पर हुई चर्चा
Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को नाटो महासचिव मार्क रूट से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात यूक्रेन के कीव में हुई। इस बैठक में यूक्रेन और पूरे यूरोप की सुरक्षा को मजबूत करने तथा युद्ध को समाप्त करने के लिए अगले संयुक्त कदमों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मुलाकात से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, नाटो महासचिव मार्क रूट आज यूक्रेन में हैं। हमारी बैठक में हमने सबसे पहले यह चर्चा की है कि हमारे अगले संयुक्त कदम यूक्रेन और पूरे यूरोप को अधिक सुरक्षा कैसे दे सकते हैं, जो युद्ध को खत्म करने के और करीब ले जाएं।

सुरक्षा और युद्ध समाप्ति पर हुई चर्चा

उन्होंने आगे कहा, सबसे महत्वपूर्ण है हमारी कूटनीति, सुरक्षा गारंटी और हमारे सैनिकों के लिए हथियार। विशेष रूप से, पीयूआरएल प्रोग्राम पहले ही शुरू हो चुका है, जिसके तहत भागीदार देशों के फंड से अमेरिकी हथियार खरीदे जा रहे हैं। यूरोपीय देशों से हमें 1.5 बिलियन डॉलर मिल चुके हैं। यह एक बड़ी बात है। मैं हर भागीदार का आभारी हूं। हम और फंड जुटाने के लिए काम कर रहे हैं। हम नाटो महासचिव मार्क रूट के समर्थन की बहुत सराहना करते हैं। आपकी मदद के लिए धन्यवाद। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ अहम वार्ता की थी।

देश की सुरक्षा को लेकर हुई मुलाकात

जेलेंस्की ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि यह वार्ता युद्ध समाप्त करने और यूक्रेन व हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हुई। यह युद्ध समाप्त करने और यूक्रेन तथा उसके लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम था। हम सुरक्षा गारंटियों के ठोस पहलुओं पर पहले से ही काम कर रहे हैं। हम नेताओं के स्तर पर समन्वय जारी रखेंगे। चर्चाएं होंगी और हम इसके लिए उपयुक्त प्रारूप तैयार कर रहे हैं। आगे भी काम जारी रहेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी लगातार संपर्क में हैं। सुरक्षा गारंटी मिलेगी।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×