राष्ट्रपति पद उम्मीदवार मुर्मू ने समर्थन के लिए झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को फोन कर दिया धन्यवाद
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।इसके बाद मुर्मू ने स्वयं झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को देर शाम फोन कर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
03:08 AM Jul 15, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।इसके बाद मुर्मू ने स्वयं झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को देर शाम फोन कर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
Advertisement
झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने एक बयान में बताया, ‘‘राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन से फोन पर बात की और झामुमो द्वारा उन्हें समर्थन दिये जाने पर आभार व्यक्त किया।’’
Advertisement
इससे पहले झामुमो ने विपक्ष के संयुक्त राष्ट्रपति पद उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा इस पद के लिए घोषित उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की थी।
Advertisement
भाजपा ने झामुमो के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मुर्मू का समर्थन कर झामुमो ने उचित कदम उठाया है।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी झामुमो के इस निर्णय का स्वागत किया है।
झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल कांग्रेस ने अब तक सहयोगी दल के इस रुख पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Join Channel