Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

presidential election 2022 : जनता दल (एस) ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन

जनता दल (एस) ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषणा की।

04:35 AM Jul 16, 2022 IST | Shera Rajput

जनता दल (एस) ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषणा की।

जनता दल (एस) ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषणा की।
Advertisement
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा।
जद (एस) विधायक दल के उप नेता बंदीप्पा काशेमपुर ने कहा कि विधान सौध में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में जद (एस) के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के अलावा पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी. एम. इब्राहिम भी मौजूद थे।
काशेमपुर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एच. डी. देवेगौड़ा ने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, ‘एक आदिवासी महिला का देश की राष्ट्रपति बनना गर्व की बात है। राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चयन देवेगौड़ा की इच्छा के अनुरूप है।’
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुर्मू की पृष्ठभूमि और उनके समुदाय को ध्यान में रखते हुए उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।
Advertisement
Next Article