Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का गठन, बिहार से ऋतुराज सिन्हा का नाम शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतूराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है

05:28 PM Jun 17, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतूराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतूराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है, इस टीम में बिहार से सिर्फ ऋतुराज सिन्हा का नाम है, वहीँ टीम के अन्य सदस्यों में कई केंद्रीय मंत्री के भी नाम शामिल हैं जिनमे गजेंद्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन राम मेघवाल, भारती पवार शामिल हैं, वहीँ राष्ट्रीय पदाधिकारियों में ऋतुराज सिन्हा के अलावा भाजपा के 3 राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सीटी रवि, तरुण चुंग हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और असम भाजपा के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय भी राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम के सदस्य बनाये गए हैं.
भाजपा के युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा ने पहले भी संभाली हैं कई बड़ी जिम्मेदारियां
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा बिहार से आते हैं और भाजपा के युवा जोश के रूप में जाने जाते हैं. उन्हें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा का  प्रभारी भी बनाया गया है. एवं अखिल स्तर पर सह संयोजक ।ऋतुराज बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री का भी दायित्व संभाल चुके हैं, IMA की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं, इन्होंने NCC कोर कमेटी के सदस्य के रूप में भी काम किया है. इतना ही नहीं नोट बंदी के समय भी भारतीय जनता पार्टी और लोगों के लिए मजबूत जिम्मेदारियां संभालते हुए नजर आये थे.
Advertisement
Advertisement
Next Article