टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

presidential election : मुर्मू को शिंदे का समर्थन, कहा - देश के लिए गर्व की बात आदिवासी महिला बनेंगी राष्ट्रपति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आदिवासी समुदाय की सदस्य द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया है।

03:01 PM Jul 07, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आदिवासी समुदाय की सदस्य द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आदिवासी समुदाय की सदस्य द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया है। शिंदे ठाणे जिलाधीश कार्यालय में बैठकें करने के बाद बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कुछ मीडियाकर्मियों ने उनसे शिवसेना के लोकसभा सांसद राहुल शेवाले के उस बयान के बारे में पूछा था, जिसमें शेवाले ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पार्टी सांसदों को राजग प्रत्याशी मुर्मू के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक होने तथा समाज में उनके योगदान पर विचार करते हुए उनका समर्थन करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था।
मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने का अवसर पीएम मोदी ने दिया, यह गर्व और सम्मान की बात 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनने का अवसर दिया है। यह गर्व और सम्मान की बात है। मुझे भी गर्व है कि आदिवासी समुदाय की एक सदस्य को इस पद के लिए नामांकित किया गया है।’’ राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
पवार देश या महाराष्ट्र के बड़े नेता उनसे मुलाकात करने में गलत क्या !
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बारे में पूछने पर शिंदे ने कहा कि उन्होंने हाल फिलहाल में पवार से मुलाकात नहीं की और यह तस्वीर हालिया वक्त की नहीं है। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पवार से नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा ‘‘पवार राज्य और देश के एक बड़े नेता हैं तथा उनसे मुलाकात करने में गलत क्या है ?’’
शिंदे ने ट्वीट कर अफवाह पर ध्यान ना देने का किया आग्रह
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले उनसे कई बार मिला हूं। मुख्यमंत्री के तौर पर मैं उनसे कभी भी मुलाकात कर सकता हूं।’’शिंदे ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें फैलायी गयीं कि उन्होंने मंगलवार को राकांपा नेता से मुलाकात की। शिंदे ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ मेरी तस्वीर प्रसारित की जा रही है। ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।’’
 
Advertisement
Advertisement
Next Article