टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Jammu-Kashmir से हटा राष्ट्रपति शासन, इस दिन हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

12:47 AM Oct 14, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हट गया है। रविवार देर रात को गृह मंत्रालय की ओर नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर से से प्रेसिडेंट रूल हटाए जाने की जानकारी दी गई। बता दें, पिछले 6 साल से इस केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। आधिकारिक आदेश में जम्मू-कश्मीर ने नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने 49 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 16 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Advertisement

Highlight

जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव साल 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद भाजपा और पीडीपी ने गठबंधन कर सरकार बनाई थी। लेकिन 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गई और महबूबा मुफ्ती ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था, जो अब हट गया है।

जाने कब लगा था राष्ट्रपति शासन

जम्मू-कश्मीर में 21 नवंबर 2018 को बीजेपी के समर्थन वापस लेने के बाद राज्य की महबूबा मुफ्ती सरकार गिर गई थी। जिसके बाद राज्य संविधान की धारा 92 के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 6 माह के लिए राज्यपाल शासन लगाया गया था। राज्यपाल शासन की अवधि खत्म होने के बाद यहां केन्द्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया था, जिसे आज यानी रविवार 13 अक्टूबर को हटा लिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article