For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लॉन्च से पहले सामने आई Redmi Note 13 Pro+ की कीमत, ये हैं खास फीचर्स

09:35 AM Jan 03, 2024 IST | Nisha Pathak
लॉन्च से पहले सामने आई redmi note 13 pro  की कीमत  ये हैं खास फीचर्स

Redmi Note 13 Pro+ Prize: Redmi ने अपने कस्टमर्स के लिए अपने लेटेस्ट फोन को लॉन्च करने जा रहा है। कम्पनी अपने कस्टमर्स के लिए रेडमी 13 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। जंल्द ही कंपनी इस फोन को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही Redmi Note 13 Pro Plus के बहुत से फीचर्स और अब इसकी कीमतें भी सामने आ गई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Redmi Note 13 सीरीज

इस सीरीज में आपको तीन डिवाइस दे रहा है। जिसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ मॉडल मिलते हैं। कीमतों की बात करें को इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की रिटेल कीमत 37,999 रुपये हो सकती है। लॉन्च से पहले Redmi Note 13 मॉडल को TDRA, NBTC और कई अन्य वेबसाइट पर देखा गया है। रेडमी नोट 13 प्रो और नोट 13 प्रो+ की कीमत कुछ रिटेलर वेबसाइटों पर भी देखा गया है, जिसमें 12GB रैम की कीमत 450 यूरो और 500 यूरो का प्राइस टैग दिया गया है।

Redmi Note 13 सीरीज के फीचर्स

  • फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलता है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक 7200 प्रोसेसर मिलता है।
  • जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको OIS के साथ 200 MP अल्ट्रा-हाई-रेज कैमरा दिया गया है।
  • इसके अलावा इस फोन में 120W हाइपरचार्ज के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

`देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×