टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज फिर घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आज का रेट

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में रविवार को 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई।

01:25 PM Nov 11, 2018 IST | Desk Team

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में रविवार को 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई।

पेट्रोल और डीजल की दामों में रविवार को लगातार चौथे दिन कमी आई है। कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद फिर कटौती का सिलसिला जारी है। दिवाली के दिन बुधवार को Petrol का दाम छह दिनों तक लगातार गिरावट के बाद स्थिर रहा था।

Advertisement

डीजल के भाव में भी दिवाली से पहले पांच दिनों तक लगातार कटौती दर्ज की गई थी। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में रविवार को 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चेन्नई में Petrol के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम 13 पैसे प्रति लीटर घटा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को Petrol के दाम क्रमश: 77.73 रुपये, 79.65 रुपये, 83.24 रुपये और 80.73 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 72.46 रुपये, 74.32 रुपये, 75.92 रुपये और 76.59 रुपये प्रति लीटर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले एक महीने से ज्यादा समय में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।

Advertisement
Next Article