टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत तेल की कुल खपत का 80% आयात करता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से भारत में पेट्रोलडीजल के दाम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

12:48 PM Apr 18, 2019 IST | Desk Team

भारत तेल की कुल खपत का 80% आयात करता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से भारत में पेट्रोलडीजल के दाम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी रही और ब्रेंट क्रूड का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जोकि नवंबर के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी से भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी संध्याकालीन कारोबार के दौरान कच्चे तेल के वायदे में बढ़त दर्ज की गई। एससीएक्स पर दिन का कारोबार महावीर जयंती के अवकाश के कारण बंद रहा।

Advertisement

कमोडिटी विश्लेषकों ने बताया कि कच्चे तेल के भाव में हालिया तेजी दुनिया में सबसे बड़े तेल की खपत करने वाला देश चीन में तेल की मांग बढ़ने की उम्मीदों से प्रेरित है। भारत अपनी तेल की कुल खपत का 80 फीसदी आयात करता है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले पांच महीने के उच्चतम स्तर पर चला गया है।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि चीन के हालिया आर्थिक आंकड़े अनपेक्षित रहे हैं, जिससे वहां तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में कमी आने से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। केडिया ने कहा कि तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती लगातार जारी है जिससे इस साल तेल के दाम में तेजी का रुख बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध का भी असर है जिसके कारण अप्रैल में ईरान का तेल निर्यात इस साल के निचले स्तर पर रहा है। भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल एक्सपायरी कच्चा तेल अनुबंध शाम 18.20 बजे 40 रुपये यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 4,471 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Advertisement
Next Article