दिल्ली में कल से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, प्रदूषण के चलते लागू हो सकता है Odd-Even
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। खतरनाक प्रदूषण को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।
12:47 PM Nov 04, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। खतरनाक प्रदूषण को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा कक्षा 5वीं के ऊपर की क्लासेज़ के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटीज़ पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली सरकार ये फैसला प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक लागू रहेगा।
Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक राज्य की प्रदूषित हवा एक राज्य में नहीं रहती बल्कि हर राज्य में जाती है। वायु प्रदूषण उत्तर भारत की समस्या है। आप, दिल्ली सरकार या पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। अब दोषारोपण का समय नहीं है।
Advertisement
पराली जलाने में 22 प्रतिशत की बढोतरी
Advertisement
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाई जा रहा है। इस पराली जलाए जाने के लिए किसान नहीं बल्कि हम जिम्मेदार हैं। पराली के लिए हमें किसान को कोई समाधान देना होगा। फिलहाल किसान के पास उसे जलाने के सिवा कोई रास्ता नहीं होता। केजरीवाल ने कहा कि पराली जलाने में 22 प्रतिशत की बढोतरी हुई है, जो कि खतरनाक है। हम अदालत से इसपर आज या कल सुनवाई की गुहार लगाते हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, हम फसल विविधीकरण के लिए प्रयास करेंगे … हम अपने किसानों को चावल से पंजाब में अन्य फसलों में ले जाने की कोशिश करेंगे, “उन्होंने कहा, हम प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। इसके लिए, हम कल से दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रहे हैं… साथ ही कक्षा 5 से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि हम इस पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू की जानी चाहिए?
नोएडा में बंद हुए स्कूल
वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या के चलते गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश जारी हुए हैं। कहा गया है कि जरूरत होने पर 9वीं से 12वीं तक की क्लास भी ऑनलाइन चलाई जा सकती हैं। वहीं, प्रशासन ने अगले आदेश तक स्कूलों में सभी आउटडोर एक्टीविटी पर भी रोक लगा दी है।

Join Channel