टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रधानमंत्री फर्जी ओबीसी है : शक्ति सिंह गोहिल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आरक्षण मौलिक अधिकार है। देश से आरक्षण के समाप्त करना भाजपा की साजिश है। आरक्षण फैसले पर रिभ्यू लेकर कांग्रेस न्यायालय जायेगी।

12:16 PM Feb 13, 2020 IST | Desk Team

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आरक्षण मौलिक अधिकार है। देश से आरक्षण के समाप्त करना भाजपा की साजिश है। आरक्षण फैसले पर रिभ्यू लेकर कांग्रेस न्यायालय जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आरक्षण मौलिक अधिकार है। देश से आरक्षण के समाप्त करना भाजपा की साजिश है। आरक्षण फैसले पर रिभ्यू लेकर कांग्रेस न्यायालय जायेगी। सदाकत आश्रम में पत्रकारों से वार्तालाप कर प्रदेश प्रभारीने कहा कि मैं न्यायालय का आदर करता हॅू लेकिन आरक्षण पर आया फैसला से सहमत नहीं। 
आजादी क बाद एससी, एसटी एवं ओबीसी को बड़ा झटका देने वाला भाजपा सरकार है। प्रधानमंत्री खुद फर्जी ओबीसी हैं। गुजरात में पैसे वालों को मोड़ कहा जाता है। प्रधानमंत्री उसी मोड से आते हैं। गरीबों को गरीब और पैसा वालों को पैसा वाला बनाना भाजपा की मानसिकता रही है। 

निर्भया केस : दोषी विनय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला 

एससी, एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण की बात आयी तो अब भाजपा अध्ययन करने की बात करतीहै। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर कहा कि नीतीश कुमार अपनी किसी कमजोरी के कारण  भाजपा के साथ है। सीएए, एनपीआर पर संसद में साथ देकर आरक्षण मसले पर चुप है। प्रधानमंत्री एवं अमित शाह इनकी कमजोर कड़ी को पकड़े हुए हैं। 
मुख्यमंत्री महागठबंधन से अलग होकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारे हैं। आरक्षण मुद्दे पर इन्हें सडक़ पर उतरना चाहिए। वे एससी, एसटी एवं ओबीसी के वोट के सरकार में है। अगर विरोध नहीं करते हैं तो बिहार की जनता चुनाव में जोर का झटका देगा। 
प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल करने केसवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रशांत किशोर क्या कोई भी आना चाहता है उसका स्वागत है।इस अवसर पर विधायक अशोक राम, पूनम पासवान, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, राजेश राठौर, राजकुमार झा समेत अन्य उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article