Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

युवा भारोत्तोलक अचिंता शेउली के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी उन्हें शुभकामनाएं

अचिंता श्युली की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस जीत पर ख़ुशी जताई है।

12:16 PM Aug 01, 2022 IST | Desk Team

अचिंता श्युली की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस जीत पर ख़ुशी जताई है।

भारत के युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा पदक दिलाते हुए रविवार को पुरुष 73 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। यह बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। अचिंता श्युली की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस जीत पर ख़ुशी जताई है। 
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेटलिफ्टर अचिंता श्युली को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि प्रतिभाशाली अचिंता शुली के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी है। वह अपने शांत स्वभाव और तप के लिए जाने जाते हैं। इस खास उपलब्धि के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कामनवेल्थ गेम्स से पहले उनसे हुई बात का वीडियो भी ट्वीट किया है और कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारे दल के रवाना होने से पहले मैंने अचिंता शुली के साथ बातचीत की थी। हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। मैं यह भी आशा करता हूं कि अब उन्हें एक फिल्म देखने का समय मिल गया है जब वे एक पदक जीत गए है।
बता दें कि 20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा सहित कुल 313 किग्रा के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अचिंता ने पहले स्नैच राउंड में 140 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन वह इतने पर नहीं रुके और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 143 किग्रा के साथ नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड स्थापित किया।
राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2021 के विजेता अचिंता ने क्लीन एंड जर्क में अपने वर्चस्व पर मुहर लगाते हुए 166 किलो भार उठाया। इस प्रयास के साथ उनका कुल स्कोर 309 हो गया जो राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड था, लेकिन अचिंता ने स्नैच की तरह ही क्लीन एंड जर्क में भी अपने प्रयास को बेहतर करते हुए 170 किग्रा भार उठाया।
अचिंत को टक्कर देते हुए मलेशिया के मोहम्मद एरी हिदायत ने स्नैच में 138 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था, और स्वर्ण जीतने के लिये उन्हें क्लीन एंड जर्क में 176 किलो का विशाल आंकड़ छूना था। हिदायत ने 176 का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहे। अंतत: हिदायत ने 303 किलोग्राम की लिफ्ट के साथ रजत पदक से संतोष किया, जबकि भारत के अचिंता श्युली ने 313 किग्रा की लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें की भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीत चुका है। भारत के सभी पदक भारोत्तोलन में आये हैं।
 
Advertisement
Next Article