Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री बोले-कांग्रेस झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

02:13 PM Feb 25, 2021 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के दौरे पर है। आज उन्होंने यहां के लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति फूट डालो, झूठ बोलो और राज करो की है। 
Advertisement
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं। हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे। 
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया। हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की ​नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं।
राहुल गांधी के मत्स्य पालन मंत्रालय वाले बयान पर PM का जवाब 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मत्स्य पालन मंत्रालय ना होने के दावे पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ऐसे ‘‘झूठ’’ से चकित हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई ये है कि वर्तमान सरकार ने 2019 में इस मंत्रालय का गठन किया था। इस मंत्रालय का बजट पिछले दो सालों में भारी वृद्धि हुई है।’’ 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस की सीटें घटकर सबसे कम हो गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सामंतवादी, संरक्षण देने और परिवारवाद की राजनीति अब समाप्त हो रही है। भारत युवा और आकांक्षी और आगे बढ़ने की सोच रखता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग पुडुचेरी को व्यवसाय, शिक्षा, आध्यात्म और पर्यटक के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहता है। 
Advertisement
Next Article