Primitive War Ott Release Date : Primitive War में जंगल, डर और डायनासोर का धमाका अब OTT पर
Primitive War Ott Release Date : दुनिया भर के दर्शक जब भी हॉरर या वॉर फिल्मों की बात करते हैं, तो उनके दिमाग में आमतौर पर दो अलग-अलग दुनिया बनती हैं एक तरफ़ युद्ध की आग, गोलियों की गूंज, सैनिकों का साहस और मौत के साये में चलती जंग और दूसरी तरफ़ भय, अंधेरा, जंगल, रहस्यमयी प्राणी और अनदेखा आतंक।
लेकिन कल्पना कीजिए अगर इन दोनों दुनियाओं को एक साथ जोड़ दिया जाए तो क्या होगा अगर 1968 के युद्धग्रस्त वियतनाम के घने जंगलों में सिर्फ फौजी और दुश्मन ही नहीं, बल्कि लाखों साल पहले विलुप्त हो चुके डायनासोर भी अचानक वापस लौट आएँ और इनकी टक्कर हो अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज से Primitive War इसी पागल, रोमांचक और दिमाग हिला देने वाली कल्पना को पर्दे पर उतारता है।
Primitive War की रिलीज़ डेट और OTT प्लेटफॉर्म
Primitive War का थियेटर रिलीज़ 21 अगस्त 2025 को हुआ था। इसे दर्शकों ने थिएटर में देखकर काफी पसंद किया।अब यह फिल्म 28 नवंबर 2025 से Lionsgate Play पर उपलब्ध है। भारत में इसे OTT पर देखकर आप घर बैठे इस खतरनाक और रोमांचक कहानी का आनंद ले सकते हैं। दुनिया के अन्य देशों में यह फिल्म पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है। भारत में देखने के लिए 28 नवंबर 2025 से Lionsgate Play पर लॉगिन करना होगा।
कहानी, कैस्ट और देखने का तरीका
अगर आप डरावनी और रोमांचक फिल्मों के शौकीन हैं, तो 2025 की फिल्म Primitive War आपके लिए एक अलग अनुभव लेकर आई है। यह फिल्म सिर्फ युद्ध या हॉरर नहीं है, बल्कि इसमें डायनासोर और सैनिकों की खतरनाक जंग भी देखने को मिलती है।अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, यानी आप इसे घर बैठे देख सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं फिल्म की कहानी, रिलीज़ डेट, कलाकार और क्यों यह फिल्म देखने लायक है।
primitive war story : Primitive War फिल्म केसी है।
Primitive War एक अद्वितीय हॉरर‑एडवेंचर फिल्म है, जिसमें युद्ध, जंगल और डायनासोर का धमाका है।यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो डर, रोमांच और एडवेंचर का अनुभव लेना चाहते हैं। गंभीर कहानी या गहरी भावनाएँ नहीं चाहिए, सिर्फ मज़ा चाहिए तो यह फिल्म सही है।28 नवंबर 2025 से Lionsgate Play पर Primitive War देखने के लिए उपलब्ध है। अपने दोस्तों या परिवार के साथ देखें और इस खतरनाक जंगल की जंग का अनुभव लें।
कलाकार, निर्देशन और निर्माण किसने किया है ये फिल्म
फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्ट दोनों किये हैं Luke Sparke ने यह 2017 के उपन्यास पर आधारित है। मुख्य कलाकारों की बात करें इसमें शामिल हैं Ryan Kwanten, Tricia Helfer, Nick Wechsler और Jeremy Piven बजट था लगभग US $7 मिलियन यानी यह कोई बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्म नहीं है। फिल्म की लंबाई लगभग 133–132 मिनट है।