Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रिंस चार्ल्स कोरोना से संक्रमित , कुछ दिन पहले महारानी एलिजाबेथ से की थी मुलाकात

ब्रिटिश राज सिंहासन के उत्तराधिकारी पि्रंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार इस महामारी की चपेट में आए हैं।

01:47 AM Feb 11, 2022 IST | Desk Team

ब्रिटिश राज सिंहासन के उत्तराधिकारी पि्रंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार इस महामारी की चपेट में आए हैं।

ब्रिटिश राज सिंहासन के उत्तराधिकारी पि्रंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं। 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार इस महामारी की चपेट में आए हैं। राज परिवार की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बयान में कहा गया, ‘‘आज सुबह प्रिंस ऑफ वेल्स जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और अब उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।
Advertisement
2020  में भी कोरोना ने बनाया था अपना शिकार 
हिज रॉयल हाइनेस विनचेस्टर में आज के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने से बहुत निराश है और जल्द से जल्द अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित करने का प्रयास करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि प्रिंस चार्ल्स मार्च 2020 में भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। स्काई न्यूज के मुताबिक इस बार प्रिंस  की नियमित जांच के दौरान कोविड-19 का पता चला था। परीक्षण से पहले उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।
पत्नी कैमिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले ही ब्रिटिश राज सिंहासन के उत्तराधिकारी ने ब्रिटिश संग्रहालय में एक स्वागत समारोह में भाग लिया था। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कैमिला भी थी, जो कोरोना निगेटिव पाई गई हैं। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर ब्रिटेन की मंत्री प्रीति पटेल और राजकोष के चांसलर ऋषि सनक भी शामिल हुए थे। सन अखबार ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं है।
 
Advertisement
Next Article