'लॉक उप' में प्रिंस ने मारी एंट्री, आते ही अज़मा की लगा दी क्लास कहा 'मैं शादीशुदा हूँ'
ऑल्ट बालाजी या यूँ कहे एकता कपूर ने जो एक्सपेरिमेंट किया था लॉक उप शो को लाने का वो लगता है कामयाब हो रहा है। शो की शुरुआत से ही कुछ लोग इस पसंद नहीं कर रहे थे। लेकिन आय दिन के शो में कैदी के रूप में रह रहे कंटेस्टेंट्स अपनी निजी ज़िन्दगी को सबके साथ बाहर लाने की वजह से ये शो काफी चल रहा है।
05:59 PM Apr 18, 2022 IST | Desk Team
टीवी के रियलिटी शो लॉक उप में आये दिन कुछ न कुछ बड़ा हंगामा होता ही रहता है। कंगना के शो में कैदी हर रोज़ नए नए खुलासे करते है। इसके अलावा नए कंटेस्टेंट के के बाद से ये शो और भी ज्यादा दिलजस्प हो गया है। शो को मुनावर की फैन बेस और कंगन की दमदार मेज़बानी की बतौलत काफी TRP मिल रही है।
Advertisement
ऑल्ट बालाजी या यूँ कहे एकता कपूर ने जो एक्सपेरिमेंट किया था लॉक उप शो को लाने का वो लगता है कामयाब हो रहा है। शो की शुरुआत से ही कुछ लोग इस पसंद नहीं कर रहे थे। लेकिन आय दिन के शो में कैदी के रूप में रह रहे कंटेस्टेंट्स अपनी निजी ज़िन्दगी को सबके साथ बाहर लाने की वजह से ये शो काफी चल रहा है।
पिछले दिनों शो के कंटेस्टेंट मुनवर फ़ारूक़ी की शादी शुदा होने की खबरों की वजह से शो ने खूब TRP बटोरी थी। अब सुनने में आ रहा है की शो में नए कंटेस्टेंट के रूप रियलिटी शोज के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला ने एंट्री मार ली है। प्रिंस नरूला इससे पहले MTV के रियलिटी शो splitsvilla और रोडीज़ में नज़र आ चुके है जिसे उन्होंने जीता भी था। यही नहीं उन्होंने सलमान खान का शो बिग्गबॉस भी जीता था।
लॉक उप शो में प्रिंस ने troublemaker के तौर पर एंट्री मारी है जो कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ाने का काम करेंगे। लॉकअप शो के बारे में बात करते हुए प्रिंस ने कहा की वह बेहद एक्ससिटेड है शो में जाने के लिए क्यूंकि वह कंटेस्टेंट नहीं बल्कि troublemaker के तौर पर एंट्री मारने वाले है और कैदियों की मुश्किलें बढ़ाने वाले है।
आते ही प्रिंस नरूला की हुई अज़मा फल्लाह से बहस। दरअसल हुआ यूँ की अज़मा ने प्रिंस पर चुटकी लेते हुए कह दिया की जब वह बिगबॉस में गए थे तो उन्हें नोरा फ़तेहि ने भाव तक नहीं दिया था। आपको बता दे की बिग्गबॉस के एक सीजन में प्रिंस और नोरा साथ में थे और उनकी नज़दीकियों की खबरे भी सामने आयी थी। हालाँकि नोरा और प्रिंस के बिच ज्यादा दिन तक कुछ नहीं रहा।
अज़मा की इस बात पर भड़कते हुए प्रिन्स ने कहा की वह निजी बातो को यहाँ न कहे वो अब शादीशुदा है। प्रिंस ने एक्ट्रेस युविका चौधरी से साल 2018 में की थी और दोनों बिग्गबॉस में ही मिले थे।
Advertisement