Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Prince Narula ने Elvish Yadav की ऑडियंस को बताया छपरी, बोलें अपनी इमेज सुधार रहे है...

प्रिंस नरूला ने पॉडकास्ट के जरिए एल्विश यादव को दी चेतावनी

04:08 AM Jun 07, 2025 IST | Yashika Jandwani

प्रिंस नरूला ने पॉडकास्ट के जरिए एल्विश यादव को दी चेतावनी

एल्विश ने कहा कि वह प्रिंस से सुलह करना चाहते थे, लेकिन जब शो का प्रोमो रिलीज हुआ, तो प्रिंस ने दोबारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उछालना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर, प्रिंस नरूला ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में एल्विश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रिंस ने कहा कि भले ही रोडीज के दौरान दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो गई थी.

रियलिटी शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ के दौरान यूट्यूबर और गैंगलीडर एल्विश यादव और टीवी स्टार प्रिंस नरूला के बीच शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर नया मोड़ ले चुका है। शो के दौरान हुई बहस के बाद दोनों के रिश्ते में जो खटास आई थी, वह अब बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में दोनों ने अपने-अपने इंटरव्यू और पॉडकास्ट में एक-दूसरे को आड़े हाथों लिया है, जिससे यह झगड़ा और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

एल्विश यादव ने बताया विवाद

हाल ही में एक इंटरव्यू में एल्विश यादव ने खुलासा किया कि रोडीज के दौरान उनके और प्रिंस नरूला के बीच बहस हुई थी, जो दिसंबर में खत्म हो गई थी। एल्विश के मुताबिक, उन्होंने प्रिंस के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था, वह भी बिना किसी चार्ज के। एल्विश ने कहा कि वह प्रिंस से सुलह करना चाहते थे, लेकिन जब शो का प्रोमो रिलीज हुआ, तो प्रिंस ने दोबारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उछालना शुरू कर दिया।

प्रिंस को बताया इगोस्टिक

एल्विश ने प्रिंस को “इगोस्टिक” बताया और कहा कि वे अब इन सभी विवादों से दूरी बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो में बाकी गैंग लीडर्स जैसे नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती, रणविजय सिंह, गौतम गुलाटी और अंगद भील के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। एल्विश ने नेहा को सोशल मीडिया पर मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स को लेकर भी सपोर्ट किया।

प्रिंस नरूला ने दिया करारा जवाब

वहीं दूसरी ओर, प्रिंस नरूला ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में एल्विश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रिंस ने कहा कि भले ही रोडीज के दौरान दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो गई थी, लेकिन एल्विश ने सोशल मीडिया पर अपनी ऑडियंस को उनके खिलाफ भड़काया। प्रिंस ने यह भी साफ किया कि अब वह एक पिता हैं और अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।

पता नहीं कल क्या होगा…Wedding Video में Hina Khan ने पति Rocky Jaiswal क्यों कहीं ऐसी बात?

ऑडियंस को कहा छपरी

प्रिंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एल्विश उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गालियां दिलवाएंगे, तो वह भी पलटवार करने में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने एल्विश की ऑडियंस को “छपरी” कहकर तंज कसा और दावा किया कि एल्विश अब मीडिया का सहारा इसलिए ले रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी छवि सुधारनी है।

वोट मांगने पर हुआ विवाद

प्रिंस ने एक और खुलासा करते हुए कहा कि जब एल्विश ‘बिग बॉस’ में थे, तब उनकी टीम ने प्रिंस से वोट की मांग की थी, जबकि प्रिंस ने हमेशा खुद अपने फैंस से सपोर्ट मांगा। इस बात को लेकर भी प्रिंस ने एल्विश की टीम पर सवाल उठाए। फिलहाल एल्विश और प्रिंस के बीच का यह विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। दोनों सोशल मीडिया, इंटरव्यू और पॉडकास्ट के जरिए लगातार एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं। फैंस भी इस झगड़े को लेकर दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह मतभेद कहां जाकर थमता है या फिर यह वॉर और भी तीखा होता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article