Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश में नहीं है PM पद की कोई वेकेंसी, न ही प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प : प्रिंस राज

राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर कटाक्ष किया है।

01:18 PM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर कटाक्ष किया है।

राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर कटाक्ष किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद की कोई वेकेंसी नहीं है और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला कर सकता है। 
Advertisement
प्रिंस राज ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई दूसरा चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज विश्व की स्थिति है उसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ही ठोस निर्णय लेने की शक्ति है।

मणिपुर से BJP गदगद, सुशील मोदी बोले-लालूजी बहुत जल्द बिहार को भी JDU मुक्त कर देंगे

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दलों में एक अनार दस पीएम पद के दावेदार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। एक प्रश्न के उत्तर मे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। महागठबंधन की सरकार अधिक दिनों तक चलने वाली नहीं है।
प्रिंस राज ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार बनते ही बिहार मे आपराधिक गतिविधि बढ़ गई है और लोग दहशत की जिन्दगी जी रहे हैं। इस अवसर पर रालोजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी एवं मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article